Friday 6 September 2013

भारत की प्रथम महिला मुख्य सूचना आयुक्त बनीं दीपक संधु, संभाला पद !

                                         संधु 1971 बैच की आईआईएस अफसर हैं। इससे पहले वे पीआईबी में प्रधान महानिदेशक, डीडी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियो की महानिदेशक रह चुकी हैं। 
    इस पद पर पहुंचने वाली वह भारत की पहली  महिला  हैं। ५ सितम्बर २०१३ को राष्ट्रपति भवन के एक समारोह में माननीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  ६४ वर्षीय इस अधिकारी के लिए सबसे बड़ी चुनौती विभाग में लम्बे समय लंबित पड़े मामलो को निबटाने की होगी।